बाजार में भूचाल: 1707 अंक लुढ़ककर 48 हजार के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Apr, 2021 03:40 PM

bse closes below 48 thousand 1707 points dropped

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सुबह 10:19 बजे सेंसेक्स 1,339.87 अंक गिरकर 48,251.45 पर और

बिजनेस डेस्कः देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1,707.94 (3.44%) अंक गिरकर 47,883.38 और निफ्टी 524.05 (3.53%) अंक टूट कर 14,310.80 अंक पर बंद हुआ।

सुबह 10:19 बजे सेंसेक्स 1,339.87 अंक गिरकर 48,251.45 पर और निफ्टी 399.45 अंक नीचे 14,435.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 813.07 अंकों (1.64 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48,778.25 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.90 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 14,589 के स्तर पर खुला। 

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 154 अंकों की गिरावट के साथ 49,591 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 39 पॉइंट गिरकर 14,834 पर बंद हुआ था। बाजार में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही थी।

एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 373 पॉइंट नीचे 28,305 पर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 24 अंक गिरकर 3,425 पर आ गया।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1 अंकों की मामूली गिरावट रही, इंडेक्स 3,130 पर बंद हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 37 पॉइंट की गिरावट के साथ 7,214 पर पहुंच गया।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 172 पॉइंट नीचे 29,596 पर बंद हुआ है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 0.89% की बढ़त के साथ 297.03 अंक ऊपर 33,800.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.51% बढ़त के साथ 70.88 अंक ऊपर 13,900.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 31.63 पॉइंट ऊपर 4,128.80 पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में भी बढ़त रही।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!