सेंसेक्स 700 पॉइंट्स गिर कर 55125 पर पहुंचा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Feb, 2022 09:53 AM

bse falls 700 points to 55125

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 700 पॉइंट्स गिरकर 55,125 पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार को 250.07 लाख करोड़ रुपए था जो आज 247 लाख करोड़...

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 700 पॉइंट्स गिरकर 55,125 पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार को 250.07 लाख करोड़ रुपए था जो आज 247 लाख करोड़ रुपए है। सेंसेक्स 529 पाइंट्स नीचे 55,329 पर खुला था। पहले घंटे में इसने यही ऊपरी और 55,073 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से केवल 2 बढ़त में और बाकी 28 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा स्टील और पावरग्रिड हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में एयरटेल, HDFC बैंक, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्‌डी, मारुति, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा 2-2% नीचे हैं। एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, हिदुस्तान यूनिलीवर, HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, HDFC, विप्रो, SBI, इंडसइंडबैंक, TCS 1-1% से ज्यादा नीचे हैं

इसी तरह रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और टाइटन में भी एक पर्सेंट से ज्यादा की कमी आई है। सनफार्मा और ITC में मामूली गिरावट है। सेंसेक्स के 126 शेयर्स अपर और 253 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट आ सकती है और न ही बढ़त हो सकती है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!