बाजार में बढ़तः सेंसेक्स 857 अंक मजबूत और निफ्टी 14,784 के आसपास

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Mar, 2021 11:20 AM

bse opened 647 points and nifty up 173 points

सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त का माहौल बना हुआ है। सेंसेक्स 857.22 अंकों की बढ़त के साथ 49,957.21 और निफ्टी 255.75 अंक बढ़कर 14,784.90 अंक पर कारोबार कर रहा है। आज फाइनेंस, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में भारी खरीदी की जा रही है। वहीं, रेलटेल

नई दिल्लीः सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त का माहौल बना हुआ है। सेंसेक्स 857.22 अंकों की बढ़त के साथ 49,957.21 और निफ्टी 255.75 अंक बढ़कर 14,784.90 अंक पर कारोबार कर रहा है। आज फाइनेंस, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में भारी खरीदी की जा रही है। वहीं, रेलटेल और इंफीबीम अवेन्यू के शेयर 17% तक उछाल है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशक चुनिंदा शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं। उनको 15-20% तक का फायदा हो सकता है। एक्सपर्ट की राय पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 
बीएसई 647.72 अंक ऊपर और निफ्टी 173.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि यह गिरावट और ज्यादा आगे हो सकती है। हालांकि निवेशक चाहें तो चुनिंदा शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं। उनको 15-20 फीसदी तक का फायदा हो सकता है। 

पिछले सप्ताह बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को बीएसई 1939.32 अंक नीचे या 3.80% की गिरावट के साथ 49,099.99 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 568.20 पॉइंट नीचे या 3.76% की गिरावट के साथ 14,529.15 पॉइंट पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 469.64 अंक नीचे 30,932.40 पर बंद हुआ था। हालांकि, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 72.96 अंक ऊपर 13,192.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.47 फीसदी बढ़त के साथ 18.19 पॉइंट नीचे 3,811.15 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 17.02 अंक ऊपर 3,526.10 पर बंद हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!