सेंसेक्स 108 और निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ खुले

Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Apr, 2021 10:36 AM

bse opens with gains of 108 and nifty 54 points

मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन शेयर बाजर बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 108.15 अंक और निफ्टी 54.1 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई में शामिल 32 इंडेक्स में से आज 31 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। वहीं, 23 सेक्टर में से 20 बढ़त के साथ खुले। बैं

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन शेयर बाजर बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 108.15 अंक और निफ्टी 54.1 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई में शामिल 32 इंडेक्स में से आज 31 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। वहीं, 23 सेक्टर में से 20 बढ़त के साथ खुले। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में करीब 12% का उछाल है। इससे पहले सोमवार को कोरोना और लॉकडाउन के चलते शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1707 अंकों की गिरावट के साथ 47,883 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 524 पॉइंट गिरकर 14,310 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही थी।

एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 322 पॉइंट ऊपर 28,718 पर करोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.27 अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,412 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 28 अंकों बढ़त के साथ 3,164 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 4 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,229 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 288 पॉइंट ऊपर 29,827 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट
सोमवार को अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस 0.16% की गिरावट के साथ 55.20 अंक नीचे 33,745.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.36% गिरावट के साथ 50.19 अंक नीचे 13,850.00 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 इंडेक्स भी 0.23 पॉइंट ऊपर 4,129.03 पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में भी गिरावट रही।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!