सेंसेक्स 1128 अंक चढ़कर 50100 के पार बंद, निफ्टी में भी 337 अंकों की बढ़त

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Mar, 2021 03:44 PM

bse rises 1128 points to cross 50100 nifty also gains 337 points

मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1,128.08 (2.30%) की भारी बढ़त के साथ 50,136.58 और निफ्टी 337.80 (2.33%) अंकों की बढ़त के साथ 14,845.10 पर बंद हुआ। दोपहर 2.31 बजे BSE सेंसेक्स 1,185.38 (2.42%) अंकों की भारी बढ़त के साथ 50,193.88...

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1,128.08 (2.30%) की भारी बढ़त के साथ 50,136.58 और निफ्टी 337.80 (2.33%) अंकों की बढ़त के साथ 14,845.10 पर बंद हुआ। दोपहर 2.31 बजे BSE सेंसेक्स 1,185.38 (2.42%) अंकों की भारी बढ़त के साथ 50,193.88 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 347.15 (2.39%) अंक बढ़कर 14,854.45 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले इंडेक्स 23 मार्च को 50 हजार के लेवल को पार किया था।

BSE सेंसेक्स 825.33 (1.68%) अंकों की बढ़त के साथ 49,833.83 और निफ्टी 251.00 (1.73%) अंक चढ़कर 14,758.30 पर कारोबार कर रहा था। सुबह सेंसेक्स 323 अंक ऊपर 49,331.68 पर और निफ्टी 121 अंक ऊपर 14,628.50 पर खुला। 

PunjabKesari

शेयर बाजार में भारी बढ़त की वजह

  • बीते हफ्ते भारी गिरावट के चलते अच्छे शेयरों की कीमत घटी है, जिससे निवेशक खरीद रहे हैं
  • वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के नतीजे अप्रैल में आने लगेंगे। मार्केट एनालिस्ट को उम्मीद है कि यह बेहतर होंगे
  • घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। 26 मार्च को 1,703.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे
  • बाजार के प्रमुख सेक्टर मेटल, बैंकिंग और IT में जमकर खरीदारी है।इंफोसिस, HDFC, HDFC बैंक सहित रिलायंस के शेयरों में बढ़त है।

निवेशक सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल, बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी कर रहे। निफ्टी IT इंडेक्स 714 अंक ऊपर 26,099.50 पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरह मेटल सेक्टर में MOIL का शेयर भी 12% की बढ़त है।

सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 204.24 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 26 मार्च को यह 201.27 लाख करोड़ रुपए था। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 फीसदी टूट गया। 29 मार्च 2021 को होली के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर बंद रहेगा। 

एशियाई बाजारों में लौट हल्की खरीदारी

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 248 अंक यानी 0.88% चढ़कर 28,570 पर पहुंच गया है।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट 18 पॉइंट ऊपर 3,453 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 6 पॉइंट्स गिरकर 29,378 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स 1% चढ़ा और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 0.54% तक की गिरावट है।

PunjabKesari

अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव
अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाओ जोंस इंडेक्स 98.49 पॉइंट बढ़त के साथ 33,171 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 79 अंक गिरकर 13,059 अंकों पर बंद हुआ है।इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 3 अंक चढ़कर 3,971 अंकों पर आ गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में खरीदारी देखने को मिली, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

PunjabKesari

लगातार गिरावट पर ब्रेक लगा
शेयर बाजार में 26 मार्च को लगातार गिरावट के बाद बढ़त दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 568 अंक बढ़त के साथ 49,008.50 पर और NSE निफ्टी भी 182 अंक ऊपर 14,507.30 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 50.13 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,703.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

शुक्रवार को बढ़त साथ बंद हुआ था शेयर बाजार  
शुक्रवार को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। सेंसेक्स 568.38 अंक यानी 1.17 फीसदी ऊपर 49008.50 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 182.40 अंक यानी 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 14507.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!