सेंसेक्स 964 अंक की तेजी के साथ 57,374 पर, निफ्टी 276 अंक चढ़ा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Sep, 2022 01:04 PM

bse rises 964 points to 57 374 nifty rises 276 points

भारतीय शेयर बाजार में पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (30 सितंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। लगातार सात कारोबारी दिन की गिरावट के बाद बाजार में यह तेजी आई है। सेंसेक्स 964 अंक की तेजी के साथ 57,374 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (30 सितंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। लगातार सात कारोबारी दिन की गिरावट के बाद बाजार में यह तेजी आई है। सेंसेक्स 964 अंक की तेजी के साथ 57,374 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 276 अंक बढ़कर 17,094 के स्तर पर पहंच गया है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी है। वहीं 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

HDFC बैंक और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स

निफ्टी-50 में हिंडाल्को, HDFC बैंक, HDFC, बजाज फिनसर्व और ONGC टॉप गेनर्स हैं। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डी, TCS और अपोलो हॉस्पिटल निफ्टी के टॉप लूजर्स हैं।

बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी

NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में तेजी है। बैंक, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस, मेटल, रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा और फार्मा सेक्टर में 1% से कम की तेजी है। वहीं FMCG और IT सेक्टर में गिरावट दिख रही है।

गुरुवार को गिरकर बंद हुआ था बाजार

चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार (29 सितंबर) को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 188 अंक की गिरावट के साथ के 56,409 स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 15 अंक गिरकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!