BSE के SME मंच पर 2018 में 100 आईपीओ आने की उम्मीद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 02:52 PM

bse s sme platform hopes to get 100 ipos in 2018

निवेशकों के रुख को देखते हुए 2018 में 100 छोटे और मध्यम उद्यमों (एस.एम.ई.) के बंबई शेयर बाजार (बी.एस.ई.) के मंच पर सूचीबद्ध होने की संभावना है। शेयर बाजार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। पिछले साल करीब 55 छोटी औ मध्यम कंपनियां आई.पी.ओ.

नई दिल्लीः निवेशकों के रुख को देखते हुए 2018 में 100 छोटे और मध्यम उद्यमों (एस.एम.ई.) के बंबई शेयर बाजार (बी.एस.ई.) के मंच पर सूचीबद्ध होने की संभावना है। शेयर बाजार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। पिछले साल करीब 55 छोटी औ मध्यम कंपनियां आई.पी.ओ. (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) के जरिए शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी।         

बी.एस.ई. एस.एम.ई. के प्रमुख अजय ठाकुर ने कहा कि कंपनियों का आई.पी.ओ. मार्ग से बाजार में आना अच्छा है, जो कंपनियों के बीच विश्वास को दर्शाता है। हमें 2018 में करीब 100 एस.एम.ई. आई.पी.ओ. आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 22 कंपनियों को बी.एस.ई. की मंजूरी मिल गई है जबकि अन्य 19 कंपनियां अनुमति का इंतजार कर रही हैं।         

सार्वजनिक निर्गम के जरिए जुटाये जाने वाली पूंजी का उपयोग कारोबार विस्तार योजना, कार्यशील पूंजी की जरुरतों और अन्य सामान्य कॉरपोरेट गतिविधियों में किया जायेगा। ठाकुर ने कहा कि आईपीओ लाने के लिये जिन कंपनियों ने हमसे संपर्क किया है, उनमें से अधिकतर गुजरात और महाराष्ट्र से हैं। उल्लेखनीय है कि बंबई शेयर बाजार ने छोटी और मध्यम कंपनियों को विस्तार और वृद्धि के लिये धन जुटाने को मार्च 2012 में एसएमई मंच पेश किया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!