Stock Market today: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स ने लगाई 2,008 अंकों की छलांग, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

Edited By Updated: 05 Nov, 2026 03:35 PM

celebrations in the stock market ahead of diwali bse leaps 2 008 points

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दिवाली से पहले ही दलाल स्ट्रीट पर रौनक लौट आई और सेंसेक्स-निफ्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक यानी 2.60 फीसदी की छलांग लगाकर 79,310.01 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं...

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दिवाली से पहले ही दलाल स्ट्रीट पर रौनक लौट आई और सेंसेक्स-निफ्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक यानी 2.60 फीसदी की छलांग लगाकर 79,310.01 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी 576 अंक उछल कर 24,536.60 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति करीब 8 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।

करीब 542 दिनों बाद भारतीय शेयर बाजार में इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली है। इससे पहले 12 मई 2025 को सेंसेक्स में 2,975.43 अंक यानी 3.74 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई थी। उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सकारात्मक संकेतों ने बाजार को मजबूती दी थी।

इस बार बाजार में तेजी के पीछे अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजे, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बढ़ती खरीदारी को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

अमेरिकी चुनाव के नतीजों से वैश्विक बाजारों में उत्साह

भारतीय बाजार को मजबूती देने में अंतरराष्ट्रीय संकेतों की अहम भूमिका रही। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसके असर से अमेरिकी शेयर बाजार में भी जोरदार तेजी देखने को मिली।

वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोंस 3.03 फीसदी यानी 1,569 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 में 1.58 फीसदी और नैस्डैक में 1.44 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजारों की मजबूती का सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारत को राहत

बाजार में तेजी की दूसरी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का सस्ता होना है। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई और यह 94.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से देश के आयात बिल पर दबाव कम हो सकता है। इससे चालू खाता घाटे और महंगाई को नियंत्रित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बैंकिंग शेयरों में तेजी

डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में अपनी खरीदारी बढ़ाई है। पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशकों ने 7,284 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। इससे बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

गुरुवार की तेजी में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों का सबसे बड़ा योगदान रहा। निफ्टी बैंक 1,516 अंक चढ़कर 57,429.65 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं बैंकेक्स में 2.85 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

आईटी सेक्टर में भी खरीदारी का माहौल रहा और निफ्टी आईटी 1.80 फीसदी बढ़कर 32,639 के स्तर पर पहुंच गया। मिडकैप इंडेक्स में भी 1.42 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

रिलायंस और बड़े बैंकिंग शेयरों ने संभाला बाजार

बाजार की तेजी को आगे बढ़ाने में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों की अहम भूमिका रही। इन शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांकों को मजबूती मिली।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!