Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Oct, 2026 05:27 PM

सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ऋण कारोबार 30 प्रतिशत बढ़कर 3.81 लाख करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 30 सितंबर, 2025 को उसका कुल अग्रिम 2.93 लाख करोड़
नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ऋण कारोबार 30 प्रतिशत बढ़कर 3.81 लाख करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 30 सितंबर, 2025 को उसका कुल अग्रिम 2.93 लाख करोड़ रुपए था।
बैंक का कुल जमा 14 प्रतिशत बढ़कर 5.08 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 4.44 लाख करोड़ रुपए था। बैंक का कुल कारोबार 21 प्रतिशत बढ़कर 8.89 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7.37 लाख करोड़ रुपए से अधिक था।