नई औद्योगिक नीति में नए भारत की चुनौतियां और संभावनाएंः प्रभु

Edited By Supreet Kaur,Updated: 12 Oct, 2018 02:55 PM

challenges and possibilities of new india in new industrial policy

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि नई औद्योगिक नीति नए भारत की सभी चुनौतियों और संभावनाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व आपूर्ति श्रृंखला की अगली कतार में रखेगी।

नई दिल्लीः केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि नई औद्योगिक नीति नए भारत की सभी चुनौतियों और संभावनाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व आपूर्ति श्रृंखला की अगली कतार में रखेगी।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार प्रभु ने कहा है कि नई औद्योगिक नीति में भारत के समक्ष सभी चुनौतियों और संभावनाओं को समाहित किया गया है। यह भारत को विश्व आपूर्ति श्रृंखला की अगली कतार में रख देगी। उन्होंने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति डिजीटल तकनीक पर आधारित होगी और भारत प्रशासन के प्रत्येक पहलु के लिए डिजीटल तकनीक हासिल कर रहा है। इससे देश को विश्व आपूर्ति श्रृंखला में स्थान पाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय ने नई औद्योगिक नीति को सभी मंत्रालयों, राज्य सरकारों, उद्योग और संबद्ध पक्षों के साथ मिलकर तैयार किया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!