राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CNG की कीमतों में बढ़ौतरी

Edited By ,Updated: 02 Jul, 2016 07:19 PM

cng indraprastha gas ltd

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सी.एन.जी. के दाम में 25 पैसे प्रति किलो की वृद्धि की गईं है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कल रात इसकी घोषणा की

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सी.एन.जी. के दाम में 25 पैसे प्रति किलो की वृद्धि की गईं है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कल रात इसकी घोषणा की। कम्पनी की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली में सी.एन.जी. के दाम 25 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गए हैं जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 30 पैसे प्रति किलो वृद्धि की गई है।   

 

दिल्ली में सी.एन.जी. की कीमत शुक्रवार मध्यरात्रि से 36.85 रुपए प्रति किलो जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 42.20 रुपए प्रति किलो हो गई। कम भीड़भाड़ वाले समय में सी.एन.जी. भरवाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आई.जी.एल. चुने हुए सी.एन.जी. स्टेशन पर 1.50 रुपए प्रति किलो की दर से रियायत देना जारी रखेगा। इस प्रकार देर रात 12 बजे से प्रात: 5 बजे के बीच दिल्ली में सी.एन.जी. 35.35 रुपए और नोएडा, गेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 40.70 रुपए किलो के भार उपलब्ध होगी। क्षेत्र में करीब 230 सी.एन.जी. स्टेशन पर देर रात सस्ती दर पर सी.एन.जी. खरीदी जा सकती है।   

 

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा है कि पिछले दिनों रुपए के मुकाबले डॉलर की मजबूती को देखते हुए गैस के दाम बढ़ाने की आवश्यकता पड़ी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!