Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Apr, 2021 03:45 PM
सोमवार को कारोबार के पहले दिन शेयर बाजार पर एक बार फिर कोरोना का असर दिख रहा है। सेंसेक्स 1,166.20 (2.39%) अंकों की गिरावट के साथ 47,665.83 और निफ्टी 338.15 (2.31%) अंक टूट कर 14,279.70 पर कारोबार कर रहा है।
बिजनेस डेस्कः कोरोना के नए मामलों से शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। सोमवार को सेंसेक्स 882.61 (1.81%) अंकों की गिरावट के साथ 47,949.42 और निफ्टी 258.40 (1.77%) अंक टूट कर 14,359.45 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 891.22 अंक नीचे 47,940 पर और निफ्टी 311.25 पॉइंट नीचे 14,306 पर खुला। फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स गिरे हैं। रियल्टी, पावर, ऑटो शेयर सबसे ज्यादा गिरे हैं। छोटे, मझोले शेयरों में भी आज बिकवाली रही है।
शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा नीचे चला गया। देश में कोरोना के 19.23 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 74 हजार 944 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, 1 लाख 43 हजार 701 लोग रिकवर हुए, जबकि 1620 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार
वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को बाजार में दिनभर के उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 28.35 की बढ़त के साथ 48,832.03 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 36.40 अंक के लाभ से 14,617.85 अंक पर बंद हुआ था।
एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त
- हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 301 पॉइंट ऊपर 29,310 पर करोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 42 अंक की बढ़त के साथ 3,468 पर आ गया है।
- कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,212 पर कारोबार कर रहा है।
- ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 15 पॉइंट ऊपर 7,341 पर पहुंच गया है।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 27 पॉइंट ऊपर 29,710 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.48% की बढ़त के साथ 164.68 अंक ऊपर 34,200.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.10% की बढ़त के साथ 13.58 अंक ऊपर 14,052.30 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 15.05 पॉइंट ऊपर 4,185.47 पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।