देश ने एक महान आर्थिक सुधारक खो दिया, जेटली की कमी हमेशा खलेगी: उद्योग जगत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Aug, 2019 06:19 PM

country has lost a great economic reformer jaitley s shortage

पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन पर उद्योग जगत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि देश ने एक महान आर्थिक सुधारक खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।

नई दिल्लीः पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन पर उद्योग जगत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि देश ने एक महान आर्थिक सुधारक खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। फिक्की और सीआईआई सहित विभिन्न उद्योग संगठनों ने जेटली के निधन पर गहरा दुख जताया है। फिक्की के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री का निधन देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। 

देश ने गौरवान्वित करने वाला एक बेटा, एक राष्ट्र भक्त, एक राष्ट्रवादी और एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसको भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमताओं पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि जेटली के निधन से एक बड़ा शून्य बन गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा और कारोबारी एवं उद्यमी समुदाय उन्हें हमेशा याद करेंगे। पूर्व वित्त मंत्री को देश के बड़े आर्थिक सुधार का वास्तुकार बताते हुए उन्होंने कहा कि जेटली ने मध्यावधि से लेकर दीर्घकालिक सतत विकास के लिए मजबूत नींव डाली हैं। समग्र वृद्धि और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में किए गए उपायों से झलकती है। 

सीआईआई के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि जेटली के असमय निधन से भारतीय उद्योग जगत को गहरा सदमा लगा है। उन्हें देश के असाधारण नेताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने कहा कि जेटली एक सच्चे सुधारक और आर्थिक उदारीकरण के वकालत करने वाले थे। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसका लाभ अर्थव्यवस्था को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि एक मंत्री के रूप में जेटली हमेशा भारतीय उद्योग और उद्यमी के करीबी रहे। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्री के रूप में ऐतिहासिक सुधार के नींव डाले गए और वृहद आर्थिक नींव को मजबूत बनाया गया। 

किर्लोस्कर ने जेटली के वित्त मंत्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को ऐसे राजनेता की कमी हमेशा खलेगी। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंउयिा ट्रेडर्स (कैट) ने पूर्व वित्त मंत्री को व्यपारियों का सच्चा मित्र बताते हुए कहा कि जेटली के निधन से व्यापारी समुदाय को गहरा दुख हुआ क्योंकि वे व्यापारियों के सच्चे मित्र थे जो हमेशा उनके साथ खड़े थे। कैट ने उन्हें सच्चे मार्गदर्शक और व्यापारियों के संरक्षक बताते हुए कहा कि जेटली चाहे किसी भी पद पर रहे हों लेकिन व्यापारियों के लिए हमेशा मौजूद रहे। वित्त मंत्री के रूप में एकतरफा जीएसटी को लागू करने के बजाय उन्होंने पहले व्यापारियों का सहयोग मांगा और उन्होंने अपने वादे के अनुसार जीएसटी में बड़ी संख्या में संशोधन किए।     

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!