'सही कृषि रासायनों के इस्तेमाल से दलहन उत्पादन में हो सकती है 25 प्रतिशत की वृद्धि'

Edited By ,Updated: 29 Nov, 2015 01:41 PM

crop life india pulses

उद्योग संगठन क्रॉप लाइफ इंडिया के अनुसार अगर किसान सही कीटनाशकों का समय पर इस्तेमाल करें तो दलहन उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

नई दिल्ली: उद्योग संगठन क्रॉप लाइफ इंडिया के अनुसार अगर किसान सही कीटनाशकों का समय पर इस्तेमाल करें तो दलहन उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। देश को फिलहाल करीब 20 लाख टन दलहन की कमी का सामना करना पड़ रहा है जिसके परिणामस्वरूप पिछले महीने दलहनों की कीमतें 210 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची। इस कारण से सरकार को दलहनों का आयात करने के लिए बाध्य होना पड़ा।  

'क्रॉप लाइफ इंडिया' के अध्यक्ष रामाकृष्ण मुधोलकर ने बताया, "हमने अपने खेत के परीक्षणों से देखा है। गुणवत्ता युक्त और उपयुक्त कृषि रासायनों के सही मात्रा और समय पर इस्तेमाल किए जाने से दलहन फसलों पर कीटों के हमले के कारण उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत तक की होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है और इस प्रकार से उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है।"

उद्योग जगत के विभिन्न अनुमानों के अनुसार गलत कृषि रासायनों का उपयोग किए जाने से कीटों के हमले और बीमारियों के कारण भारत में हर वर्ष 50,000 करोड़ रुपए के फसलों का नुकसान होता है। टाटा स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट ग्रुप की एक रिपोर्ट के अनुसार 3,475 करोड़ रुपए के कुल कृषि रासायन उत्पादों का एक चौथाई हिस्सा भारत में बेचा जाता है। 

मुधोलकर ने कहा, "किसानों के बीच जागरकता की कमी उन्हें गलत कीटनाशकों को खरीदने के लिए मजबूर करता है जो उनकी कीटों के हमले से कोई सुरक्षा नहीं देता बल्कि फसलों को क्षति पहुंचा सकता है।" उन्होंने कहा कि 'क्रॉप लाईफ इंडिया' की सदस्य कंपनियां कीटनाशकों और अन्य कृषि रसायनों के सही, विवेकपूर्ण, सुरक्षित और समय पर इस्तेमाल करने के बारे में किसानों को प्रशिक्षित करती रही हैं। 

मुधोलकर ने कहा कि ठीक उसी वक्त हम किसानों को नकली और जाली उत्पादों के बीच अंतर को पहचानने के बारे में भी बताते हैं और इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि वे अपने उत्पादों के लिए डीलर से बिल प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जागरकता की कमी के लिए पूरी तरह से किसानों को जिम्मेदार ठहराना अनुचित होगा। 

दूसरी आेर बाजार में एेसे उत्पादों की बिक्री न होने पाए इसके लिए कानून को अमल में लाने का काम राज्य सरकारों की आेर से करना बराबर का महत्व रखता है। भारत दुनिया में फसल सुरक्षा वाले रासायनों के उत्पादन के मामले में विश्व में चौथा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!