आपकी उतारी खाल, एयरलाइंस मालामाल

Edited By ,Updated: 03 Jan, 2016 01:21 PM

crude oil lpg

कच्चे तेल के दाम में कमी का देश के आम आदमी को भले ही पूरा फायदा न मिला हो लेकिन इस मामले में सरकार एयरलाइंस पर खासी मेहरबान नजर आ रही है।

जालंधर: कच्चे तेल के दाम में कमी का देश के आम आदमी को भले ही पूरा फायदा न मिला हो लेकिन इस मामले में सरकार एयरलाइंस पर खासी मेहरबान नजर आ रही है। यह सरकार की ही नजरे-इनायत है कि एक वर्ष पहले तक घाटे में चल रही एयरलाइंस के शेयर वर्ष के उच्चतम स्तर पर आ गए हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एयरलाइंस को यह लाभ आपकी जेब काट कर दिया जा रहा है। 

हाल ही में तेल कंपनियों ने आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाला बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलैंडर 49 रुपए महंगा कर दिया जबकि उसी दिन यानी 31 दिसंबर को तेल कंपनियों ने विमान में इस्तेमाल होने वाले ए.टी.एफ. (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) में 10 प्रतिशत की कमी कर दी। गत 2 महीनों में बिना सब्सिडी रसोई गैस के सिलैंडर में यह 5वीं वृद्धि है जबकि 1 अक्तूबर को दिल्ली में सिलैंडर का भाव 517.50 रुपए था। कुल मिलाकर अब यह बढ़ कर 657.50 रुपए हो गया है और इस दौरान इसमें 140 रुपए प्रति सिलैंडर की वृद्धि हुई है। तेल कंपनियों ने 31 दिसंबर को ए.टी.एफ. के दाम 44,320.32 रुपए प्रति किलोलीटर से कम करके 39,892.32 रुपए प्रति किलोलीटर कर दिए। 

गैर-सब्सिडी एल.पी.जी. सिलैंडर के दाम

तिथि    सिलैंडर भाव  (दिल्ली में)
31 दिसंबर 657.50
1 दिसंबर  606.50 
1 नवंबर 545.00
1 अक्तूबर  517.50
1 सितंबर 559.50
1 अगस्त 585.00
1 जुलाई  608.50 
1 जून 626.50
1 मई 616.00
1 अप्रैल  621.00
1 मार्च 610.00
1 फरवरी 605.00
1 जनवरी 708.50

एक वर्ष में हुई प्रति सिलैंडर में 51 रुपए की कमी
ए.टी.एफ. के दाम 
 

तिथि  सिलैंडर भाव (रुपए प्रति किलोलीटर में)
31 दिसंबर  39,892.32
1 दिसंबर 44,320.32 
16 नवंबर 44,846.82 
1 नवंबर  43,041.61
1 अक्तूबर  43,184.17
1 सितंबर 40,938.24
1 अगस्त 46,407.36
1 जुलाई 51,267.36 
1 जून 53,353.92
1 मई 49,609.84
1 अप्रैल 49,338
1 मार्च 50,363
1 फरवरी 46,513.03 
1 जनवरी 52,423

एक वर्ष में 12,531 रुपए प्रति किलोलीटर की कमी 
स्रोत: इंडियन ऑयल   (दिल्ली के भाव)

एयरलाइंस के शेयरों की ऊंची उड़ान

कंपनी  वर्ष का न्यूनतम स्तर  वर्ष का उच्चतम स्तर
इंडिग  765.00 1394.85
स्पाइस जैट  15.75 85.90
जैट एयरवेज 248.50 778.60 (राशि रुपए में)

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!