ब्याज दरें बढ़ने से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 85 अंक टूटा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Aug, 2018 03:44 PM

decrease in market by rising interest rates

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बाईमंथली पॉलिसी रिव्यू में अपनी पॉलिसी रेट्स में 0.25 फीसदी का इजाफा कर दिया। रेपो रेट में बढ़ोत्तरी के बाद रेट सेंसेटिव शेयरों बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी में गिरावट बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गई

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बाईमंथली पॉलिसी रिव्यू में अपनी पॉलिसी रेट्स में 0.25 फीसदी का इजाफा कर दिया। रेपो रेट में बढ़ोत्तरी के बाद रेट सेंसेटिव शेयरों बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी में गिरावट बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गई। सेंसेक्स 85 अंक की गिरावट के साथ 37,522 और निफ्टी 10 अंक टूटकर 11,346 के स्तर पर बंद हुआ। 

हैवीवेट ICICI बैंक, HDFC बैंक, HDFC, मारुति, इंफोसिस, एक्सिस बैंक कमजोरी देखने को मिल रही है। हालांकि TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।  

निफ्टी ने नई ऊंचाई को छुआ

  • 01 अगस्त 2018 को निफ्टी ने 11,390.55  की नई ऊंचाई पर पहुंचा।
  • 31 जुलाई निफ्टी रिकॉर्ड नए हाई 11,366 के स्तर पर पहुंचा था।
  • 30 जुलाई को निफ्टी ने पहली बार 11,300 का स्तर पार किया था। निफ्टी 11,328.10 के ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंचा था
  • 27 जुलाई को निफ्टी ने पहली बार 11,200 के स्तर पार किया था। निफ्टी 11,283.40 का रिकॉर्ड हाई स्तर बनाने हुआ था।
  • 26 जुलाई को निफ्टी ने 11,185.85 का हाई बनाया था।
  • इससे पहले 29 जनवरी 2018 को निफ्टी ने 11,171.55 का हाई बनाया था।


सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड हाई

  • लगातार आठवें दिन सेंसेक्स ने नई ऊंचाइयों को छुआ। बुधवार को सेंसेक्स ने 37,711.87 के स्तर तक दस्तक दी।
  • 31 जुलाई को सेंसेक्स 37,644.59  के रिकॉर्ड नए हाई बनाया था।
  • 30 जुलाई को सेंसेक्स ने 37,533.50 के रिकॉर्ड नए स्तर को छुआ था।
  • 27 जुलाई को सेंसेक्स 37368.62 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।
  • 26 जुलाई को सेंसेक्स ने पहली बार 37000 के स्तर को पार करते हुए 37,061.62 का हाई बनाया था।
  • 25 जुलाई- सेंसेक्स ने 36947.18 का हाई बनाया।
  • 24 जुलाई- सेंसेक्स रिकॉर्ड 36902.06 स्तर तक गया।
  • 23 जुलाई- सेंसेक्स ने 36749.69 का रिकॉर्ड स्तर बनाया। 


मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.35 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.38 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी चढ़ा है।

टॉप गेनर
कोल इंडिया लिमिटेड, लुपिन, आईओसी, इंफ्राटेल, बीपीसीएल

टॉप लूजर
हिंडालको, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, टाटा स्टील, भारती एयरटेल

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!