Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Sep, 2026 12:18 PM

दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड का शेयर 177 रुपए के अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने 221.05 रुपए पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 24.88 प्रतिशत अधिक है। एनएसई
नई दिल्लीः दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड का शेयर 177 रुपए के अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने 221.05 रुपए पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 24.88 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर यह 24.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 221 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,920.56 करोड़ रुपए रहा। दीपा ज्वेलर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन करीब 43 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 460 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 168-177 रुपए प्रति शेयर था।
दीपा ज्वेलर्स नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल खरीद, रखरखाव सहित दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी। वर्ष 2016 में स्थापित कंपनी संगठित क्षेत्र में कारोबार करने वाली व्यवसाय से व्यवसाय (बी2बी)आधार पर डिजाइनर, प्रसंस्करणकर्ता और हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की आपूर्तिकर्ता है। मुख्य तौर पर इसका कारोबार तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरलम में फैला है।