दिल्ली हाई कोर्ट का सिंह बंधुओं को झटका, 2 कंपनियों की संपत्ति होगी जब्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 04:09 PM

delhi high court orders assets of 2 companies of singh brothers will be seized

सिंह बंधुओं की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने दाइची आर्बिट्रेशन मामले में आरएचएस होल्डिंग्स की संपत्ति जब्त की है। हाईकोर्ट ने आर्बिट्रेशन अवार्ड का पालन नहीं करने से संबंधित दाइची की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह...

नई दिल्लीः सिंह बंधुओं की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने दाइची आर्बिट्रेशन मामले में आरएचएस होल्डिंग्स की संपत्ति जब्त की है। हाईकोर्ट ने आर्बिट्रेशन अवार्ड का पालन नहीं करने से संबंधित दाइची की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कार्रवाई की है।

डील के समय छिपाई गई थी जानकारी
आरएचएस होल्डिंग्स सिंह बंधुओं की कंपनी है। मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट में बिना कर्ज वाले अपने सभी एसेट्स की सूची भी देनी होगी। आपको बता दें की सिंह बंधुओं का दाइची के साथ रैनबैक्सी की खरीद को लेकर 3500 करोड़ रुपए का विवाद चल रहा है। दाइची का आरोप है कि सिंह बंधुओं ने रैनबैक्सी की डील के वक्त जानकारी छिपाई।

रैनबैक्सी पर मिलावटी दवाएं बेचने के आरोप
दाइची सैंक्यो ने आर्बिट्रल अवार्ड को लागू करने के लिए सिंगापुर ट्रिब्यूनल में पिटीशन फाइल की थी और 2016 में केस जीत भी लिया था। जापान की दवा कंपनी ने दलील दी थी कि मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह ने 2008 में रैनबैक्सी बेचते समय उससे कई जानकारियां छिपाई थीं। 2013 में कंपनी अमेरिका में मिलावटी दवाएं बेचने और गलत आंकड़े वितरित करने की दोषी पाई गई थी। उसे 50 करोड़ डॉलर का भुगतान करना पड़ा था। बाद में दाइची से सन फार्मास्युटिकल लिमिटेड ने रैनबैक्सी का अधिग्रहण कर लिया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!