Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Oct, 2020 10:48 AM
पिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में काफी कटौती की है। 3 अगस्त से इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। हालांकि, आज तेल
बिजनेस डेस्कः पिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में काफी कटौती की है। 3 अगस्त से इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। हालांकि, आज तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए पर स्थिर है। वहीं, एक लीटर डीजल के दाम 70.46 रुपए है।
सितंबर में 1.02 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल
अगस्त महीने के दूसरे पखवाड़े में पेट्रोल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली थी। राजधानी दिल्ली में ही करीब 16 किस्तों में पेट्रोल के दाम में कुल 1 रुपए 65 पैसे का इजाफा किया गया था। हालांकि, कुछ समय में लिए इसमें कमी भी हुई है। 21 सितंबर तक इसमें करीब 1.02 रुपए प्रति लीटर की कमी हुई है।
जानें देश के बड़े शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर |
पेट्रोल (रुपए में) |
डीजल (रुपए में) |
दिल्ली |
81.06 |
70.46 |
मुंबई |
87.74 |
76.86 |
कोलकाता |
82.59 |
73.99 |
चेन्नई |
84.14 |
75.95 |
नोएडा |
81.58 |
70.00 |
लखनऊ |
81.48 |
70.91 |
पटना |
83.73 |
76.10 |
चंडीगढ़ |
77.99 |
70.17 |
ऐसे चेक करें अपने घर बैठे रोजाना पेट्रोल-डीज़ल के दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट
जालंधर |
82.19 |
72.08 |
लुधियाना |
82.74 |
72.58 |
अमृतसर |
82.81 |
72.65 |
बठिंडा |
82.09 |
71.98 |