Edited By Isha,Updated: 06 Jan, 2019 09:30 AM
पेट्रोल और डीजल के दामों में आज गिरावट दिखाई दी। दो दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी इसका असर पड़ रहा है। शनिवार को किसी भी शहर में पेट्रोल के दाम में कोई कमी
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल के दामों में आज गिरावट दिखाई दी। दो दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी इसका असर पड़ रहा है। शनिवार को किसी भी शहर में पेट्रोल के दाम में कोई कमी नहीं आई जबकि डीजल के दाम मामूली कटौती हुई।
पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.29 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 73.95 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 70.43 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 70.85 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
68.29 रूपए |
62.16 रूपए |
मुंबई |
73.95 रूपए |
65.04 रूपए |
कोलकाता |
70.43 रूपए |
64.93 रूपए |
चेन्नई |
70.85 रूपए |
65.62 रूपए |
डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 62.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 65.04 रुपए, कोलकाता में 64.93 रुपए, और चेन्नई में 65.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 73.28 रूपए, लुधियाना में 73.78 रूपए, अमृतसर 73.86 रूपए, पटियाला में 73.37 रूपए और चंडीगढ़ में 64.59 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर |
73.25 रूपए |
62.16 रूपए |
लुधियाना |
73.72 रूपए |
62.57 रूपए |
अमृतसर |
73.86 रूपए |
62.70 रूपए |
पटियाला |
73.65 रूपए |
62.51 रूपए |
चंडीगढ़ |
64.59 रूपए |
59.20 रूपए |