DLF11,900 करोड़ में बेचेगी रेंटल आर्म की हिस्सेदारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 06:01 PM

dlf shareholding rental arms share for 11 900 crore

डी.एल.एफ . ने भारत के रियल एस्टेट सैक्टर की सबसे बड़ी डील की है। इसके तहत कंपनी

नई दिल्ली: डी.एल.एफ . ने भारत के रियल एस्टेट सैक्टर की सबसे बड़ी डील की है। इसके तहत कंपनी 11,900 करोड़ रुपए में अपनी रैंटल आर्म की पूरी 40 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। इसके तहत प्रमोटर्स के पी सिंह एंड फैमिली अपनी रेंटल आर्म डी.एल.एफ .साइबर सिटी डिवैलपर्स लिमिटेड (डी.सी.सी.डी.एल.) की 33.34 फीसदी हिस्सेदारी सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जी.आई.सी. को 8900 करोड़ रुपए में बेचेगी। बाकी हिस्सेदारी को 3 हजार करोड़ रुपए डी.सी.सी.डी.एल. खरीदेगी।
|
प्रमोटर्स को 10 हजार करोड़ रुपए मिलने का अनुमान  
इस डील से प्रमोटर्स को टैक्स चुकाने के बाद 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रकम मिलने का अनुमान है और डी.एल.एफ . इसमें से अधिकांश रकम को कर्ज के रिपेमैंट में इस्तेमाल करेगी। भारत की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डी.एल.एफ . ने बी.एस.ई. को दी सूचना में बताया कि बोर्ड ने जी.आई.सी. से संबंद्ध रीको डायमंड, प्रमोटर्स और डी.सी.सी.डी.एल. के साथ शेयर खरीद और शेयर होल्डर्स एग्रीमैंट को मंजूरी दे दी। वर्तमान में प्रमोटर्स के पास डी.एल.एफ . साइबर सिटी डिवैल्पर्स में कम्पल्सरी कन्वॢटबल प्रिफेरेंस शेयर्स (सी.सी.पी.एस.) हैं, जो 40 फीसदी स्टेक के बराबर हैं और डी.एल.एफ .के पास बाकी 60 फीसदी हिस्सेदारी है। 

डी.सी.सी.डी.एल. में बढ़ जाएगी डी.एल.एफ. की हिस्सेदारी
प्रस्तावित ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद डी.सी.सी.डी.एल. में डी.एल.एफ. की स्टेक 60 फीसदी से बढ़कर 66.66 फीसदी हो जाएगीए जबकि जी.आई.सी. को डी.सी.सी.डी.एल. के 33.34 फीसदी इक्विटी शेयर मिलेंगे। डी.एल.एफ. ने कहा कि ट्रांजैक्शन से डी.सी.सी.डी.एल. की एंटरप्राइज वैल्यू 35.617 करोड़ रुपए सामने आएगी। इसे इक्विटी वैल्यू में तबदील करें तो यह लगभग 30,200 करोड़ रुपए होगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!