पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 10:30 AM

domestic stock markets decline in early trade amidst conflict in west asia

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे सेंसेक्स तथा निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती

मुंबईः कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे सेंसेक्स तथा निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.77 अंक टूटकर 76,342.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.30 अंक फिसलकर 23,832.60 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट रही। वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में बढ़त रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.36 प्रतिशत और जापान का निक्की 225 सूचकांक 1.83 प्रतिशत चढ़ा। 

वहीं, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.78 प्रतिशत बढ़कर 97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,111.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 362.57 अंक और निफ्टी 24.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!