कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

Edited By Updated: 04 Nov, 2026 10:32 AM

domestic stock markets see gains in early trade aided by a softening

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 288 अंक चढ़कर 77,185.35 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.25 अंक की बढ़त के साथ 23,890.85 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.43 प्रतिशत घटकर 103.2 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 6,836.81 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 1,225.07 अंक यानी 1.62 प्रतिशत उछलकर दिन के उच्चतम स्तर 76,917.85 पर बंद हुआ था। निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 प्रतिशत चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 23,810.85 पर बंद हुआ था। पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 3,671.82 अंक यानी पांच प्रतिशत चढ़ा है जबकि निफ्टी में 1,112 अंक यानी 4.89 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!