वीरान शहरों में दफन हो रहे अपना घर बनाने के सपने

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Aug, 2019 12:48 PM

dreams of building a house buried in deserted cities

हाल ही में आम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश से भारत का रियल्टी सैक्टर और घरों के लाखों खरीदारों के सपने दफन हो रहे हैं क्योंकि अधूरे और रुके प्रोजैक्ट्स की बढ़ती संख्या के चलते वीरान शहर बनना जारी हैं।

नई दिल्लीः हाल ही में आम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश से भारत का रियल्टी सैक्टर और घरों के लाखों खरीदारों के सपने दफन हो रहे हैं क्योंकि अधूरे और रुके प्रोजैक्ट्स की बढ़ती संख्या के चलते वीरान शहर बनना जारी हैं। 

एनाराक प्रापर्टी कंसल्टैंट्स के आंकड़ों के अनुसार देश के रियल एस्टेट की काली सच्चाई की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि देश के शीर्ष 7 शहरों में 220 प्रोजैक्ट्स के लगभग 1.74 लाख घरों का निर्माण रुका पड़ा है। एनाराक की रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 या इससे भी पहले लांच हुए इन प्रोजैक्ट्स पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। जिन घरों का निर्माण रुका हुआ है उनकी कुल कीमत लगभग 1,774 अरब रुपए है। इनमें से ज्यादातर प्रोजैक्ट्स पैसों से संबंधित मुद्दों या कानूनी मामलों के कारण रुके हैं। लगभग 1.15 लाख घर (कुल अधूरे घरों का लगभग 66 प्रतिशत) खरीदारों को पहले ही बेचे जा चुके हैं, जिसके कारण वे मजबूरन मझधार में अटके हैं। अब वे या तो संबंधित डिवैल्पर या कानून के रहमो-करम पर हैं। इन बेचे गए घरों की कुल कीमत लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपए है। 

सबसे ज्यादा अधूरे घर एन.सी.आर. में 
आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा अधूरे घर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में हैं, जहां 67 प्रोजैक्ट्स के 1.18 लाख घर अधूरे पड़े हैं, जिनकी कीमत 82.2 हजार करोड़ है। इनमें से 69 प्रतिशत (83,470) घर बेचे जा चुके हैं। एन.सी.आर. में 98 प्रतिशत अधूरे प्रोजैक्ट्स सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हैं, वहीं गुरुग्राम, गाजियाबाद जैसे शहरों में यह आंकड़ा कम है। अधूरी परियोजनाओं के मामले में इसके बाद मुम्बई महानगर क्षेत्र (एम.एम.आर.) का नंबर आता है, जहां पूरे शहर में 38,060 घर अधूरे पड़े हैं। ये घर 89 प्रोजैक्ट्स में हैं, वहीं एन.सी.आर. में अधूरे घर वाले प्रोजैक्ट्स की संख्या 67 है। इसके बाद पुणे आता है जहां 9,650 घरों के लगभग 28 प्रोजैक्ट्स लंबित हैं। इसके बाद हैदराबाद जहां 4,150 घर, बेंगलूर में 3,870 घर अधूरे पड़े हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!