एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, दो दिन में ही जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Feb, 2021 12:24 PM

elon musk again became world s richest man

टेस्ला के CEO एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 16 फरवरी को वह अमेजन के चीफ जेफ बेजोस से इस मामले में पीछे हो गए थे। हालांकि जेफ बेजोस यह टाइटल अपने नाम सिर्फ 2 ही दिन रख सके।

बिजनेस डेस्कः टेस्ला के CEO एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 16 फरवरी को वह अमेजन के चीफ जेफ बेजोस से इस मामले में पीछे हो गए थे। हालांकि जेफ बेजोस यह टाइटल अपने नाम सिर्फ 2 ही दिन रख सके। अब बेजोस नंबर 2 पर खिसक गए हैं। बता दें कि हाल ही में एलन मस्क लंबे समय से नंबर 1 रहे जेफ बेजोस को पीछे कर नंबर 1 पर पहुंचे थे। मस्क की रॉकेट कंपनी ने अपना एक और फंडिंग राउंड पूरा किया है, जिसके बाद उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ।

PunjabKesariमस्क की 1 दिन में 920 करोड़ डॉलर बढ़ी दौलत
एलन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX ने अपना एक और फंडिंग राउंड पूरा करते हुए ग्रुप आफ इन्वेस्टर्स से फंड जुटाए हैं। जिसके बाद एलन मस्क की संपत्ति में 1100 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की संपत्ति बढ़कर 20,000 करोड़ डॉलर यानी 14.80 लाख करोड़ हो गई है। बीते 24 घंटों में उनकी संपत्ति 920 करोड़ डॉलर बढ़ गई है। वहीं इस साल अबतक उनकी दौलत में 3020 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।

इस साल 2.23 लाख करोड़ बढ़ी मस्क की दौलत
इस साल की बात करें तो टेस्ला के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में 3020 करोड़ डॉलर यानी 2.23 लाख करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति महज 389 करोड़ डॉलर यानी 28786 करोड़ रुपए बढ़ी है। मस्क इस साल कुछ बड़े इवेंट की वजह से चर्चा में रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!