इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सितंबर में 6 प्रतिशत घटा: EEPC इंडिया

Edited By Supreet Kaur,Updated: 13 Nov, 2019 05:24 PM

engineering goods exports down 6 percent in september eepc india

देश का इंजीनियरिंग निर्यात सितंबर महीने में 6 प्रतिशत से अधिक घटकर 6.36 अरब डॉलर रहा। यह लगातर चौथा महीना है जब निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। इससे पूर्व वित्त वर्ष के इसी महीने में यह 6.77 अरब डॉलर था। ईईपीसी इंडिया ने बुधवार को यह कहा। देश का...

नई दिल्लीः देश का इंजीनियरिंग निर्यात सितंबर महीने में 6 प्रतिशत से अधिक घटकर 6.36 अरब डॉलर रहा। यह लगातर चौथा महीना है जब निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। इससे पूर्व वित्त वर्ष के इसी महीने में यह 6.77 अरब डॉलर था। ईईपीसी इंडिया ने बुधवार को यह कहा। देश का इंजीनियरिंग निर्यात का देश के कुल निर्यात में योगदान 25 प्रतिशत है।

इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी) के अनुसार वैश्विक स्तर पर नरमी का इंजीनियरिंग निर्यात पर स्पष्ट प्रभाव दिख रहा है। अमेरिका, यूरोपीय संघ, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया या स्वतंत्र राष्ट्रकुल देशों समेत सभी प्रमुख निर्यात गंतव्यों से क्षेत्र को झटका लग रहा है। इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सितंबर महीने में 6 प्रतिशत घटा। यह लगातार चौथा महीना है जब इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में गिरावट आई है। वहीं चालू वित्त वर्ष 2019-20 में यह पांचवा मौका है जब इसमें गिरावट दर्ज की गई।

ईईपीसी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सितंबर महीने में भारतीय इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 6.36 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष के इसी महीने में 6.77 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 2019-20 के अप्रैल-सितंबर के दौरान इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 3.77 प्रतिशत घटकर 38.74 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में 40.26 अरब डॉलर था। परिषद के चेयरमैन रवि सहगल ने कहा, ‘‘ज्यादातर बाजारों के आंकड़े से नरमी के संकेत मिलते हैं। इस भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी चुनौती है। सभी प्रमुख पक्षों निर्यातक समुदाय, सरकार, आरबीआई तथा नीति आयोग को निर्यात को गति देने के लिए साथ मिलकर काम करने और नए सिरे से रणनीति बनाने की जरूरत है।'' 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!