इस वित्त वर्ष में वस्तुओं, सेवाओं का कुल निर्यात 540 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद: प्रभु

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Mar, 2019 10:52 AM

expected to reach 540 billion in total goods and services in this

देश से वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में 540 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि निर्यात अच्छी रफ्तार से बढ़ रहा है और वस्तुओं

नई दिल्लीः देश से वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में 540 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि निर्यात अच्छी रफ्तार से बढ़ रहा है और वस्तुओं का निर्यात 330 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। प्रभु ने एक कार्यक्रम में कहा कि इसी तरह सेवाओं का निर्यात 200 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। 

प्रभु ने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात करीब 540 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से फरवरी अवधि में वस्तुओं का निर्यात 8.85 प्रतिशत बढ़कर 298.47 अरब डॉलर रहा है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत रूकने पर उन्होंने कहा कि भारत बातचीत शुरू करने के लेकर गंभीर है। ‘‘भारत इस मामले में व्यावहारिक समझौते के लिए प्रयास करेगा।’’ यूरोपीय संघ के साथ इस बारे में 2007 में बातचीत शुरू हुई थी और मई 2013 से यह रूकी पड़ी है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!