मोदी सरकार को एक और झटका, अगस्त में निर्यात दर घटी

Edited By Yaspal,Updated: 14 Sep, 2019 05:07 AM

export rate comes down to 6 05 percent in august

अमेरिका और यूरोप के बाजारों में मांग घटने से मौजूदा वर्ष के अगस्त में भारतीय निर्यात 6.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.13 अरब डॉलर रह गया है जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 27.81 अरब डॉलर था...

नई दिल्लीः अमेरिका और यूरोप के बाजारों में मांग घटने से मौजूदा वर्ष के अगस्त में भारतीय निर्यात 6.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.13 अरब डॉलर रह गया है जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 27.81 अरब डॉलर था। सरकार के आज यहां जारी आंकडों में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक निर्यात 1.53 घटकर 133.54 अरब डॉलर रह गया है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में 135.62 अरब डालर का निर्यात किया गया था।
PunjabKesari
अगस्त 2019 में कुल आयात 13.45 प्रतिशत घटकर 39.58 अरब डालर दर्ज किया गया है जबकि अगस्त 2018 में यह आंकडा 45.73 अरब डालर था। चालू वित्त वर्ष में अगस्त 2019 तक कुल आयात 5.68 प्रतिशत गिरकर 206.39 डालर रह गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष में अगस्त 2018 तक कुल आयात 218.81 अरब डालर रहा था।
PunjabKesari
आंकडों के अनुसार अप्रैल से अगस्त 2019 में सेवा और माल का कुल निर्यात अनुमानित 3.20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 227.36 अरब डालर हो गया है। इसी अवधि में कुल आयात 1.18 प्रतिशत घटकर 268.24 अरब डालर रह गया है।
PunjabKesari
आंकड़ों में कहा गया है कि अगस्त 2019 में व्यापार घाटा घटकर 13.45 अरब डॉलर रह गया है। अगस्त 2018 में यह आंकडा 17.92 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक कुल व्यापार घाटा 40.89 अरब डालर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि तक व्यापार घाटा 51.13 अरब डॉलर रहा था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!