Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 06:16 PM
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि निर्यात में तेजी लाने के उद्देश्य से विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) की मध्यकालिक समीक्षा जल्द जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय निर्यात के मामले में अलग अलग देश के हिसाब से रणनीति तैयार...
नई दिल्लीः देश का निर्यात अक्तूबर महीने में 1.12 प्रतिशत घटकर 23 अरब डालर रह गया। सितंबर महीने में इसमें अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की गई थी। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार आलोच्य महीने में कालीन, वस्त्र, दवा, चमड़ा, रत्न व आभूषण जैसे क्षेत्रों की वृद्धि दर में गिरावट आई वहीं अक्तूबर महीने में आयात 7.6 प्रतिशत बढ़कर 37.11 अरब डालर हो गया जो कि पिछले साल अक्तूबर में 34.5 अरब डालर था।
इस तरह व्यापार घाटा आलोच्य महीने में बढ़कर 14 अरब डालर हो गया जो अक्तूबर 2016 में 11.13 अरब डालर था। इस दौरान सोने का आयात 16 प्रतिशत घटकर 2.94 अरब डालर रहा। तेल व गैर तेल आयात आयात 27.89 प्रतिशत व 2.19 प्रतिशत बढ़कर क्रमश: 9.28 अरब डालर 27.83 अरब डालर हो गया।
जहां तक अप्रैल अक्तूबर 2017-18 के दौरान कुल निर्यात का सवाल है तो यह 9.62 प्रतिशत बढ़कर 170.28 अरब डालर हो गया। इस दौरान आयात 22.21 प्रतिशत बढ़कर 256.43 अरब डालर व व्यापार घाटा 86.14 अरब डालर रहा। अक्तूबर महीने में पेट्रोलियम, अभियांत्रिकी व रसायन निर्यात् क्रमश: 14.74 प्रतिशत, 11.77 प्रतिशत व 22.29 प्रतिशत बढ़ा। भारत का निर्यात सितंबर में 25.67 प्रतिशत बढ़कर 28.61 अरब डालर हो गया था और बीते छह महीने में इसमें सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।