चालू वित्त वर्ष में 21 सितंबर तक निर्यात 15% बढ़ा: गोयल

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 05:46 PM

exports rose by 15 up to september 21 in the current fiscal year goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में 21 सितंबर तक भारत का वस्तु निर्यात 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। यहां 14वीं भारत-यूएई उच्चस्तरीय निवेश कार्यबल की बैठक के बाद

मुंबईः वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में 21 सितंबर तक भारत का वस्तु निर्यात 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। यहां 14वीं भारत-यूएई उच्चस्तरीय निवेश कार्यबल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का सातवां सबसे बड़ा स्रोत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) निकट भविष्य में 25 अरब अमेरिकी डॉलर और निवेश करने का इरादा रखता है। उसका अंतिम लक्ष्य आने वाले वर्षों में भारत में अपना निवेश बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करना है। 

गोयल ने कहा, ''इस साल के पहले छह महीनों (21 सितंबर तक) में हमारे वस्तु निर्यात में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां दो युद्ध चल रहे हैं और हमारा प्रमुख समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य भी काफी दबाव का सामना कर रहा है।'' चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात सालाना आधार पर 17.85 प्रतिशत बढ़कर 215.91 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 18.21 प्रतिशत बढ़कर 363 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय अप्रैल-सितंबर, 2026-27 के आधिकारिक आंकड़े अगले महीने के मध्य तक जारी करेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!