CONSUMER FORUM: गलत सर्जरी के चलते गई आंख की रोशनी, अब लैंस डिस्ट्रिब्यूटर देगा मुआवजा

Edited By Supreet Kaur,Updated: 29 Jun, 2018 11:56 AM

eye lights due to wrong surgery lens distributor will give compensation

एक गलत सर्जरी के चलते आंख की रोशनी जाने के बाद पीड़िता ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाई जिसे 8 साल पहले फोरम ने खारिज कर दिया था। मामले में राज्य उपभोक्ता निवारण फोरम के दखल देने के बाद पीड़िता को न्याय के लिए 7 साल और इंतजार करना पड़ा।

अहमदाबादः एक गलत सर्जरी के चलते आंख की रोशनी जाने के बाद पीड़िता ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाई जिसे 8 साल पहले फोरम ने खारिज कर दिया था। मामले में राज्य उपभोक्ता निवारण फोरम के दखल देने के बाद पीड़िता को न्याय के लिए 7 साल और इंतजार करना पड़ा। आखिरकार कमीशन ने पीड़िता को 1.20 लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया।

PunjabKesari

क्या है मामला
सूरत की रहने वाली ज्योतिबेन पोपावाला ने फरवरी, 2001 में अपनी बाईं आंख का मोतियाबिंद का ऑप्रेशन करवाया था। हालांकि खराब इंट्राऑक्यूलर लैंस लगाने से धीरे-धीरे उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई। इसके बाद फरवरी, 2002 में एक डाक्टर ने इसकी जांच करते हुए पीड़िता को सर्टीफिकेट जारी कर दिया। ज्योतिबेन ने दिसम्बर, 2003 में जाकर सूरत के उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम में कंज्यूमर प्रोटैक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया लेकिन वर्ष 2011 में इसे खारिज कर दिया गया। तब फोरम का कहना था कि पीड़िता ने एक साल देरी से शिकायत दर्ज करवाई है इसलिए यह समय-सीमा से बाहर है।

PunjabKesari

इसके बाद गुजरात राज्य उपभोक्ता निवारण फोरम ने फोरम के फैसले को आड़े हाथों लिया और इसके आदेश को उलट दिया लेकिन फिर भी यह त्रुटि सुधारने में 7 साल लग गए। 15 जून, 2018 को कमीशन ने ज्योतिबेन की शिकायत को स्वीकार किया और कहा कि फोरम के पास शिकायत दर्ज करने में हुई देरी को क्षमा करने का विकल्प था लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल में नहीं लाया गया।

PunjabKesari

यह कहा फोरम ने
कमीशन ने लैंस के डिस्ट्रिब्यूटर को महिला को उसकी सर्जरी और डाक्टरी सलाह के लिए 45,000 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया। इसके अलावा 25,000 रुपए कानूनी खर्च और मानसिक तनाव झेलने के बदले में 50,000 रुपए का मुआवजा भुगतान करने को कहा। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!