40% बढ़ गया फेसबुक इंडिया का प्रॉफिट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Dec, 2018 01:16 PM

facebook india s net profit rises 40 in fy 2017 18

मार्च 2018 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में फेसबुक इंडिया का प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़कर 57 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यह दिखाता है कि देश में डेटा कॉस्ट में तेज गिरावट से सोशल मीडिया का प्रयोग बढ़ा है और इसका सीधा असर इनकी आमदनी पर हुआ है।

नई दिल्लीः मार्च 2018 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में फेसबुक इंडिया का प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़कर 57 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यह दिखाता है कि देश में डेटा कॉस्ट में तेज गिरावट से सोशल मीडिया का प्रयोग बढ़ा है और इसका सीधा असर इनकी आमदनी पर हुआ है। भारत में कंपनी के कुल राजस्व में 53 फीसदी की तेजी आई है। सोशल मीडिया कंपनी ने एक फाइनैंशल स्टेटमेंट में कहा है कि अमेरिकी पैरेंट कंपनी को दी गई सेवाओं से वृद्धि में मदद मिली है। राजस्व में वॉट्सऐप से अर्जित राजस्व भी शामिल है। 

PunjabKesari

टैक्स विवाद में कंपनी 
कंपनी का कुल राजस्व वित्त वर्ष 2018 में 521 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले 407 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। फाइनैंशल स्टेटमेंट में कंपनी ने यह भी कहा है कि वह भारत में कई टैक्स समस्याओं का सामना कर रही है। कंपनी के इनकम टैक्स, वैट, सेल्स टैक्स, कस्टम्स, एक्साइज और सर्विस टैक्स जैसे मामले पेंडिंग हैं। इस संबंध में फेसबुक इंडिया ने ई-मेल से पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। 

PunjabKesari

वास्तविक आमदनी है अधिक 
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये आंकड़े कंपनी की भारत में आमदनी को शुद्ध रूप से प्रकट नहीं करते हैं। अशोक माहेश्वरी एंड असोसिएट्स एलएलपी के पार्टनर अमित माहेश्वरी ने कहा, 'यह ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए भारत से अर्जित फेसबुक के राजस्व को सटीक रूप से नहीं दिखा सकता है।' कंपनी के मुताबिक, ये आकंड़े केवल भारतीय यूनिट द्वारा अमेरिकी कंपनी को प्रदत्त सेवाओं के हैं। भारतीय शाखा सिंगापुर में रजिस्टर्ड एक कंपनी के द्वारा संचालित है। 

PunjabKesari

तेजी से बढ रहा है डिजिटल बाजार 
दिसंबर में जारी एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में भारत में डिजिटल अडवर्टाइजिंग का कारोबार 18,802.3 करोड़ रुपए का रह सकता है, जोकि 2018 में 14,162.2 करोड़ रुपए का था। गूगल और फेसबुक भारत में डिजिटल अडवर्टाइजिंग खर्च का 65 फीसदी हिस्सा अपने कब्जे में लेता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!