1 दिसंबर से अनिवार्य हो जाएगा Fastag, जानें कैसे करता है ये काम और क्या हैं फायदे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Nov, 2019 01:48 PM

fastag will be mandatory from december 1 know how it works

चारपहिया वाहन चलाने वालों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। हाईवे पर मौजूद टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से निजात पाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। सरकार ने 1 दिसंबर 2019 से नेशनल हाईवे से गुजरने वाली सभी चार पहिया वाहनों

बिजनेस डेस्कः चारपहिया वाहन चलाने वालों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। हाईवे पर मौजूद टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से निजात पाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। सरकार ने 1 दिसंबर 2019 से नेशनल हाईवे से गुजरने वाली सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग (Fastag) अनिवार्य कर दिया है। इस तकनीक का इस्तेमाल देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर सहूलियत के लिए किया जाएगा लेकिन इसके बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग कहां से मिलेगा और इसके लिए कितने खर्च करने होंगे। आज हम आपको इसी से संबंधित पूरी जानकारियां देने जा रहे हैं।

PunjabKesari

फास्टैग क्या है और कैसे काम करता है?
फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है जो नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर उपलब्ध है। यह तकनीक रेडिया ​फ्रिक्वेंसी आइडेन्टिफिकेशन (RFID) के प्रिंसिपल पर काम करता है। इस टैग को वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है ताकि टोल प्लाजा पर मौजूद सेंसर इसे रीड कर सके। जब कोई वाहन टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन से गुजरती है तो ऑटोमैटिक रूप से टोल चार्ज कट जाता है। इसके लिए वाहनों को रुकना नहीं पड़ता है। एक बार जारी किया गया फास्टैग 5 साल के लिए एक्टिवेट रहता है। इसे बस समय पर रिचार्ज करना पड़ता है।

PunjabKesari

कैसे मिलेगा फास्टैग?
अपने वाहन के लिए फास्टैग खरीदना बड़ा ही आसान है। नई गाड़ी खरीदते समय ही डीलर से आप फास्टैग प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, पुरानी वाहनों के लिए इसे नेशनल हाईवे के प्वाइंट ऑफ सेल से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फास्टैग को प्राइवेट सेक्टर के बैंकों से भी खरीद सकते हैं। इनका टाइअप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से होता है। इनमें सिंडिकेट बैंक, Axis बैंक, IDFC बैंक, HDFC बैंक, SBI बैंक, और ICICI बैंक से प्राप्त कर सकते है। आप चाहें तो Paytm से भी फास्टैग खरीद सकते हैं।

PunjabKesari

फास्टैग के लिए किन डॉक्यूमेन्ट्स की जरूरत होगी?
अगर आप किसी प्वाइंट ऑफ सेल (POS) से फास्टैग खरीद रहे हैं तो आप कुछ डॉक्युमेन्ट्स देने होंगे। आपको इन डॉक्युमेन्ट्स की ओरिजिनल कॉपी भी साथ में ले जानी होगी ताकि वेरिफाई किया जा सके। इनमें वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी, वाहन मालिक का पासपोर्ट साइज फोटो और केवाईसी डॉक्युमेन्ट्स होना चाहिए। इनमें आप ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड शामिल हो सकता है। डॉक्युमेन्ट्स की जरूरतें इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपका वाहन प्राइवेट या कॉमर्शियल है।

कैसे इस्तेमाल करें फास्टैग?
सबसे पहले तो फास्टैग के लिए आपको प्लास्टिक कवरिंग उतारकर इसे वाहन के विंड स्क्रीन पर लगाना होगा। पहली बार इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को इसे अपने ऑनलाइन वॉलेट से लिंक करना होगा। इसके लिए उन्हें उस बैंक के वेबसाइट पर जाना होगा जिनसे फास्टैग खरीदा गया है। उसके बाद दिए गए स्टेप को फॉलो करने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वॉलेट को ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। फास्टैग अकाउंट से हर बार पैसे कटने के बाद इसका एक एसएमएस अलर्ट भी आएगा।

क्या है फास्टैग के फायदे?
फास्टैग इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है टोल प्लाजा पर लंबी लाइने नहीं लगानी पड़ती है। साथ ही पेमेंट की सहूलियत की वजह से किसी को नकदी साथ में रखने की जरूरत नहीं होती। टोल प्लाजा पर पेपर का इस्तेमाल भी कम होता है। लेन में वाहनों की लंबी लाइने कम होने की वजह से प्रदूषण भी कम होता है। फास्टैग के इस्तेमाल पर कई तरह का कैशबैक व अन्य ऑफर भी मिलता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!