Edited By Pardeep,Updated: 30 Nov, 2018 12:26 AM
वित्त सचिव हसमुख अधिया 30 नवंबर को रिटायर होंगे। इसके साथ ही वित्त सचिव के पद पर अजय भूषण पांडे को नियुक्त किया गया है। उन्होंने यूआईडीएआई के सीईओ के तौर पर काम किया है। इसके अलावा गिरीश चंद्र मर्मू को खर्च...
नई दिल्लीः वित्त सचिव हसमुख अधिया 30 नवंबर को रिटायर होंगे। इसके साथ ही वित्त सचिव के पद पर अजय भूषण पांडे को नियुक्त किया गया है। उन्होंने यूआईडीएआई के सीईओ के तौर पर काम किया है। इसके अलावा गिरीश चंद्र मर्मू को खर्च विभाग के विशेष अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर चुना गया है। मौजूदा व्यय सचिव एएन झा के रिटायरमेंट के बाद मर्मू कार्यभार संभालेंगे।
गौरतलब है कि वित्त सचिव हसमुख अधिया आर्थिक नीतियों और अर्थ से जुड़े अन्य कई मामलों में लगातार खबरों में रहे हैं। देश में जीएसटी को लागू करने में उनका अहम योगदान रहा है। अधिया चार साल से वित्त मंत्रालय से जुड़े हुए थे और तीन साल से खास तौर पर वित्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।