एयर इंडिया की सौगात, इस रूट पर ज्यादा सामान ले जा सकेंगे पैसेंजर

Edited By ,Updated: 07 Jan, 2017 12:26 PM

flights rajdhani express air india business class boeing

राजधानी एक्‍सप्रेस के किराए पर हवाई सफर का मौका देने के बाद एयर इंडिया ने एक और सौगात दी है। एयरलाइन ने दिल्ली-मुंबई मार्ग पर जंबो 747 उड़ान पर यात्रियों को अब अधिक नि:शुल्क चेक इन सामान ले जाने की अनुमति दी है।

नई दिल्लीः राजधानी एक्‍सप्रेस के किराए पर हवाई सफर का मौका देने के बाद एयर इंडिया ने एक और सौगात दी है। एयरलाइन ने दिल्ली-मुंबई मार्ग पर जंबो 747 उड़ान पर यात्रियों को अब अधिक नि:शुल्क चेक इन सामान ले जाने की अनुमति दी है।

विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 2 शहरों के लिए बोइंग 747 की उड़ानों में फर्स्ट क्लास में यात्रा रियायती किरायों में की जा सकेगी। इस किराए की शुरूआत 15,000 रुपए से होगी। यात्री शनिवार, 7 जनवरी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

दिल्‍ली-मुंबई रूट पर मिलेगी सुविधा
एयर इंडिया ने पिछले महीने नई दिल्ली और मुंबई के बीच 423 सीटों वाले बोइंग 747 विमान की सेवाएं शुरू की हैं। एयरलाइन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभी तक उसकी उड़ानों में इकनॉमी श्रेणी में 25 किलोग्राम तथा बिजनैस श्रेणी में 35 किलोग्राम सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति होती है। बोइंग 747 दिल्ली-मुंबई सेवा पर इसे बढ़ाकर क्रमश: 40 और 50 किलोग्राम किया जा रहा है। खास बात यह है दूसरी एयरलाइंस में यह सीमा महज 15 किलोग्राम तक की है। एयर इंडिया एकमात्र ऐसी एयरलाइन है, जो देश के सबसे बिजी रूट दिल्‍ली-मुंबई पर 423 सीटर 4 इंजन वाला जंबो जेट बी747 चलाती है।  
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!