फोर्ब्स ने जारी की '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट, चीन को पछाड़ कर No.1 पर भारत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Mar, 2018 02:11 PM

forbes released 30 under 30 asia list

फोर्ब्स ने अपनी ''30 अंडर 30 एशिया'' लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी बार आई इस लिस्ट में 300 लोगों को जगह दी गई है। पूरी लिस्ट को कला, मनोरंजन, खेल, व्यापार समेत कुल 10 श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें उन हस्तियों को जगह मिली है

नई दिल्लीः फोर्ब्स ने अपनी '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी बार आई इस लिस्ट में 300 लोगों को जगह दी गई है। पूरी लिस्ट को कला, मनोरंजन, खेल, व्यापार समेत कुल 10 श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें उन हस्तियों को जगह मिली है जिनकी उम्र 30 साल से कम है और वे अपने क्षेत्र में मौलिक और प्रेरणादायी काम कर रहे हैं। भारत 65 सम्मानितों के साथ टॉप पर है। दूसरे नंबर पर चीन है। उसके 59 युवाओं को यह सम्मान मिला है। सम्मानितों को ऑनलाइन वोटिंग के जरिए चुना गया था।

किस देश के कितने युवा 
*भारत - 65
*चीन - 59
*ऑस्ट्रेलिया 35
*साउथ कोरिया 25
*सिंगापुर 21
*जापान 21
*हांगकांग 12
*पाकिस्तान 7
PunjabKesari
* अंकित प्रसाद (27 साल)- 'बॉबी कीबोर्ड' नाम का एप्प बनाया, ये सेल्फी को कार्टून इमेज में बदलता है।
* प्रिया प्रकाश (26 साल)- 'हेल्थ सेट गो' नाम से प्रोग्राम शुरू किया। यह स्कूली छात्रों के लिए स्वास्थ्य संबंधी काम करता है।
* बाला सरदा (26 साल)- 'वाथम टी' नाम से चाय का बिजनेस शुरू किया। इसमें बिचौलियों की जगह नहीं थी।
* सुहानी जलोटा (23 साल)- महिला फाउंडेशन बनाया, मासिक धर्म से जुड़े उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहन किया और महिलाओं को अपने साथ जोड़ा।
* पद्मनाभ सिंह (19 साल)- जयपुर के प्रिंस हैं, वर्ल्ड कप पोलो टीम का हिस्सा बनने वाले अबतक के सबसे युवा खिलाड़ी बने।
* राहुल ज्ञान (28 साल)- इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा और बाइक बनाने वाली 'ज्ञान मोटर्स' शुरू की।
* अनुष्का शर्मा (29 साल) - भारतीय फिल्म जगत की सबसे पेड एक्ट्रेस। अबतक 19 फिल्मों में काम किया, जिसमें कई सफल रहीं। शिक्षा का अधिकार के लिए बने सरकारी विज्ञापन में भी काम किया।
* श्रेयस भंडारी और रमेश धामी (22-23 साल)- पुराने जूतों को रीसाइकल करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
* पीवी सिंधु (22 साल)- ओलिंपिक में बेडमिंटन में भारत के लिए रजत पदक जीता था।
* भूमिका अरोड़ा (29 साल)- मॉडल हैं, इन्हें 2016 में वोग इंडिया मैगजीन के कवरपेज पर जगह मिली थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!