विदेशीमुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 453 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचाई पर

Edited By Supreet Kaur,Updated: 14 Dec, 2019 09:18 AM

foreign currency reserves rose 2 3 billion to an all time high

देश का विदेशीमुद्रा भंडार छह दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.342 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 453.422 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई को छू गया। भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी है। इससे पिछले सप्ताह दे...

मुंबईः देश का विदेशीमुद्रा भंडार छह दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.342 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 453.422 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई को छू गया। भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी है। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशीमुद्रा भंडार 2.484 अरब डॉलर बढ़कर 451.08 अरब डॉलर था।

समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.891 अरब डॉलर बढ़कर 421.258 अरब डॉलर हो गयीं और स्वर्ण भंडार 43 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.078 अरब डॉलर रहा। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से विशेष आहरण अधिकार भी 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.441 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के मुताबिक, मुद्राकोष के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति भी 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.644 अरब डॉलर हो गई।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!