विदेशीमुद्रा भंडार में वृद्धि जारी, 449 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा

Edited By Supreet Kaur,Updated: 30 Nov, 2019 09:37 AM

foreign exchange reserves continue to rise to 449 billion dollar level

देश का विदेशीमुद्रा भंडार 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 34.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 448.6 अरब डॉलर की नई ऊंचाई को छू गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मुंबईः देश का विदेशीमुद्रा भंडार 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 34.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 448.6 अरब डॉलर की नई ऊंचाई को छू गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

पिछले सप्ताह देश का विदेशीमुद्रा भंडार 44.1 करोड़ डॉलर बढ़ाकर 448.249 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 25.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 416.725 अरब डॉलर हो गया।इस दौरान, देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 8.7 करोड़ डॉलर की मामूली वृद्धि के साथ 26.796 अरब डॉलर का हो गया।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार, सप्ताह के दौरान 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के मुताबिक, मुद्राकोष के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति भी 20 लाख डॉलर की मामूली वृद्धि के साथ 3.635 अरब डॉलर हो गई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!