लगातार दूसरे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार

Edited By Supreet Kaur,Updated: 10 Aug, 2019 09:39 AM

foreign exchange reserves decreased for the second week

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटते हुए 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 69.72 करोड़ डॉलर घटकर 428.95 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 72.71 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 429.65 अरब डॉलर पर रहा था।

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटते हुए 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 69.72 करोड़ डॉलर घटकर 428.95 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 72.71 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 429.65 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 63.30 करोड़ डॉलर 398.72 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 16.64 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 25.16 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में रिजर्व बैंक के पास आरक्षित निधि 11.17 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 95 लाख डॉलर की गिरावट में 1.43 अरब डॉलर रह गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!