Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Jul, 2018 06:26 PM
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 5 सप्ताह की गिरावट के बाद 20 जुलाई को समाप्त सप्ताह में पहली बार वृद्धि देखी गई और यह 6.77 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 405.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबईः देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 5 सप्ताह की गिरावट के बाद 20 जुलाई को समाप्त सप्ताह में पहली बार वृद्धि देखी गई और यह 6.77 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 405.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 13 जुलाई को समाप्त सप्ताह यह 73.45 करोड़ डॉलर घटकर 405.08 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 20 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.68 करोड़ डॉलर बढ़कर 380.05 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 2.49 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 21.14 अरब डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 22 लाख डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 18 लाख डॉलर घटकर 1.48 अरब डॉलर रह गया।