देश का विदेशी मुद्राभंडार 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 398.3 अरब डॉलर

Edited By Isha,Updated: 23 Feb, 2019 10:14 AM

foreign exchange reserves rise  15 million to  398 3 billion

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर हो गया। सोना और मुद्रा परिसंपत्तियों के बढऩे से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई...

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर हो गया। सोना और मुद्रा परिसंपत्तियों के बढऩे से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।  पिछले सप्ताह देश का मुद्राभंडार 2.11 अरब डॉलर बढ़कर 398.122 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।  रिकार्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में, कुल मुद्राभंडार का अहम हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ 8.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 371.07 अरब डॉलर हो गया।

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां, मुद्राभंडार में रखे यूरो, पौंड और जापानी येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यह्रास के प्रभावों को भी समाहित करता है।  देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल, 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया था लेकिन तब से इसमें कुल मिला कर काफी गिरावट आई है। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में आरक्षित स्वर्ण भंडार 7.82 करोड़ डॉलर बढ़कर 22.764 अरब डॉलर हो गया।  सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष निकासी अधिकार 78 लाख डॉलर घटकर 1.455 अरब डॉलर रह गया।  केन्द्रीय बैंक ने कहा कि इसी प्रकार से आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार भी 91 लाख डॉलर घटकर 2.982 अरब डॉलर रह गया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!