विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर बढ़कर 429.60 अरब डॉलर पर पहुंचा

Edited By Supreet Kaur,Updated: 14 Sep, 2019 10:05 AM

foreign exchange reserves rise

देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.004 अरब डॉलर बढ़कर 429.60 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से सकल विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।...

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.004 अरब डॉलर बढ़कर 429.60 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से सकल विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 44.60 करोड़ डॉलर घटकर 428.60 अरब डॉलर रह गया था।

देश का सकल विदेशी मुद्रा भंडार इस साल अगस्त माह में 430.57 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर को छू चुका है। आंकड़ों के मुताबिक छह सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में प्रमुख भागीदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.20 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 397.20 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 19.90 करोड़ डॉलर घटकर 27.35 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 1.434 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। इस दौरान कोष के पास देश का आरक्षित भंडार मामूली 20 लाख डॉलर बढ़कर 3.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!