Edited By Isha,Updated: 10 Nov, 2018 09:14 AM
देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 5वीं साप्ताहिक गिरावट से उबरता हुआ 2 नवम्बर को समाप्त सप्ताह में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 393.13 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 26 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.44 अरब डॉलर घटकर 392
मुम्बई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 5वीं साप्ताहिक गिरावट से उबरता हुआ 2 नवम्बर को समाप्त सप्ताह में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 393.13 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 26 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.44 अरब डॉलर घटकर 392.08 अरब डॉलर, 19 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 94.20 करोड़ डॉलर घटकर 393.52 अरब डॉलर पर और 12 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 5.14 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 394.47
अरब डॉलर रहा था।
केन्द्रीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2 नवम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 48.77 करोड़ डॉलर बढ़कर 368.14 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार 36.65 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.89 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 5.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.64 अरब डॉलर हो गई।