खुशखबरीः लगातार बढ़ रहा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 589.465 अरब डॉलर हुआ

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 May, 2021 10:04 AM

foreign exchange reserves rose 1 444 billion to 589 465 billion

देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 1.444 अरब डॉलर बढ़कर 589.465 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.913 अरब डॉलर बढ़कर 588.02 अरब...

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 1.444 अरब डॉलर बढ़कर 589.465 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.913 अरब डॉलर बढ़कर 588.02 अरब था। 29 जनवरी 2021 को 590.185 अरब डॉलर पर यह सर्वकालिक ऊंचाई पर था। 

गत सात मई 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 43.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 546.493 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति सकल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा हैं। 

1.016 अरब डॉलर बढ़ा स्वर्ण भंडार
आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.016 अरब डॉलर बढ़कर 36.48 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 40 लाख डालर घटकर 1.503 अरब डॉलर रह गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार 10 लाख डॉलर घटकर 4.989 अरब डॉलर रह गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!