विदेशी मुद्रा भंडार 5.02 अरब डॉलर बढ़कर 433.59 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Oct, 2019 06:49 PM

foreign exchange reserves rose by 5 02 billion to record levels

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 5.02 अरब डॉलर उछलकर 433.59 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 38.8 करोड़ डॉलर लुढ़ककर 428.57 अरब डॉलर पर रहा था।

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 5.02 अरब डॉलर उछलकर 433.59 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 38.8 करोड़ डॉलर लुढ़ककर 428.57 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार की यह छह महीने से ज्यादा की सबसे बड़ी तेजी है। इस साल 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.24 अरब डॉलर बढ़ा था। 

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 27 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.94 अरब डॉलर बढ़कर 401.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 10.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 26.95 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 3.61 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 70 डॉलर की गिरावट के साथ 1.43 अरब डॉलर रह गया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!