जानिए भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों को वीजा के लिए चुकाने होंगे कितने पैसे

Edited By Supreet Kaur,Updated: 20 Aug, 2019 04:26 PM

foreign tourists coming to india have to pay new fees for the visa

भारत सरकार ने विदेशी यात्रियों के लिए एक नई ई-वीजा प्रणाली की घोषणा की है। नई प्रणाली के तहत पर्यटकों की संख्या के आधार पर वीजा शुल्क लिया जाएगा। पर्यटकों को भारत आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक....

नई दिल्लीः भारत सरकार ने विदेशी यात्रियों के लिए एक नई ई-वीजा प्रणाली की घोषणा की है। नई प्रणाली के तहत पर्यटकों की संख्या के आधार पर वीजा शुल्क लिया जाएगा। पर्यटकों को भारत आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने यह घोषणा की है।
PunjabKesari
पीक सीजन में खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
पटेल ने कहा, ‘पीक सीजन' जुलाई से मार्च तक जब अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं, तब भारत 25 डॉलर शुल्क के साथ 30 दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।'' उन्होंने कहा, ‘लीन सीजन' अप्रैल से जून के बीच जब पर्यटक कम आते हैं तब, भारत 10 डॉलर शुल्क के साथ 30 दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।''
PunjabKesari
गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने नई वीजा व्यवस्था को मंजूरी दे दी है और विदेश मंत्रालय के भी इसे जल्द मंजूरी देने की संभावना है। पटेल ने कहा कि 80 डॉलर यानी 5,680 रुपए का नया पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा और 40 डॉलर यानी करीब 2,840 रुपए का एक वर्षीय ई-पर्यटक वीजा भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जापान, सिंगापुर, श्रीलंका के लिए लीन सीजन में ई-पर्यटक वीजा का शुल्क 30 दिन के लिए 10 डॉलर यानी करीब 716 रुपए और एक वर्ष तथा पांच वर्ष के लिए 25 डॉलर लगभग 1791 रुपए होगा।''
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!