विदेशी मुद्रा भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़कर 598.16 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Jun, 2021 01:44 PM

forex reserves rise by 5 27 billion to record high of 598 16 billion

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 5.271 अरब डॉलर बढ़कर 598.165 अरब डॉलर की एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 21 मई, 2021...

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 5.271 अरब डॉलर बढ़कर 598.165 अरब डॉलर की एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 21 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.865 अरब डॉलर बढ़कर 592.894 अरब डॉलर हो गया था। 

14 मई, 2021 को समाप्त पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर हो गया था। शुक्रवार को दूसरे द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि विदेशीमुद्रा भंडार इस समय संभवत: 600 अरब डॉलर के स्तर को पार कर चुका है। 28 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई, जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण घटक है। 

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक तौर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 5.01 अरब डॉलर बढ़कर 553.529 अरब डालर हो गईं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं। आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 26.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.106 अरब डालर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.515 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार 50 लाख डॉलर घटकर 5.016 अरब डॉलर रह गया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!