2G मामलाः पूर्व CAG विनोद राय बोले- 'बात नहीं करने के पीछे बहुत से कारण'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 01:42 PM

former cag vinod rai speak on 2g case

2जी मामले पर भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक विनोद राय ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से भी बात नहीं की और इसके पीछे बहुत सारे कारण थे। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में हाल ही में बरी हुए ए राजा ने एक किताब लिखी है, इस...

नई दिल्लीः 2जी मामले पर भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक विनोद राय ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से भी बात नहीं की और इसके पीछे बहुत सारे कारण थे। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में हाल ही में बरी हुए ए राजा ने एक किताब लिखी है, इस किताब का नाम '2जी सागा अनफोल्ड्स' है, जिसमें उन्होंने विनोद राय का भी जिक्र किया है।

विनोद राय की रिपोर्ट को बताया कचरा
ए राजा ने विनोद राय पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि विनोद राय ने 1.76 लाख करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का सिद्धांत दिया था। इस वजह से वही इस घोटाले का सूत्रधार थे। राजा ने यह भी लिखा है कि उनकी रिपोर्ट कचरा मात्र थी जिसे सर्वसम्मति से कूड़ेदान लायक माना गया है। राजा ने विनोद राय के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।

मनमोहन सिंह पर साधा निशाना
ए राजा ने अपनी किताब ‘2जी सागा अनफोल्ड्स-ए राजा’ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा था। राजा ने लिखा है कि मनमोहन सिंह को उनके सलाहकारों ने गलत तथ्य पेश किए थे। बावजूद इसके वो चुप्पी साधे रहे। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि टेलीकॉम लॉबी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी प्रभाव डाला था। बता दें कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपी बरी हो गए थे। घोटाले में भारत सरकार के खजाने को 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए के नुकसान होने की बात कही गई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!