Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Jan, 2020 03:40 PM
साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से सोना 100 रुपए लुढ़ककर 40,270 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 650 रुपए का गोता लगाते हुए 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
नई दिल्लीः साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से सोना 100 रुपए लुढ़ककर 40,270 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 650 रुपए का गोता लगाते हुए 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से इसके दाम में गिरावट देखी गई है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.20 डॉलर की बढ़त में 1,517 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर चमककर 1,520 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतररष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 17.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।