सोने-चांदी में आई गिरावट, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Mar, 2022 11:39 AM

gold and silver fall know the latest rate before buying

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच अप्रैल 2022 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार सुबह 0.58 फीसदी या 309 रुपए की गिरावट के साथ 52,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच अप्रैल 2022 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार सुबह 0.58 फीसदी या 309 रुपए की गिरावट के साथ 52,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए।

चांदी का वायदा भाव
सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दखने को मिली है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 5 मई 2022 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 0.49 फीसदी या 345 रुपए की गिरावट के साथ 70,126 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव
वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह 0.22 फीसदी या 4.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1996 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसदी या 5.74 डॉलर की गिरावट के साथ 1989.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव
चांदी के वैश्विक वायदा भाव में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिला। ब्लूमबर्ग के अनुसार शुक्रवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.58 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 26.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसदी या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 25.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!